हिंदी माह (01/09/26 – 30/09/26)
हिंदी माह के अवसर पर 21 सितंबर 2026 को विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें चित्रकला, पत्र-लेखन, चित्र-लेखन तथा कविता-पाठ प्रतियोगिताएँ प्रमुख थीं। विद्यार्थियों ने इन सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व को समझने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने का सुंदर अवसर प्राप्त हुआ।